मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि योजना :डॉ धर्मेंद्र

Updated at : 07 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है जन औषधि योजना :डॉ धर्मेंद्र

शहर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को जन औषधि दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

एमएमसीएच में मना जन औषधि दिवस फोटो: 07डालपीएच 14 मेदिनीनगर. शहर के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को जन औषधि दिवस मनाया गया. पलामू जिला स्वास्थ्य समिति ने समारोह का आयोजन किया.एमएमसीएच के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, जिला मलेरिया पदाधिकारी डा जितेंद्र प्रसाद, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उदघाटन किया. अतिथियों ने जन औषधि दिवस मनाने के औचित्य पर प्रकाश डाला. कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत सस्ती व गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाओं की उपलब्धता को बढ़ावा देना ही इसका मुख्य उद्देश्य है. एमएमसीएच के अधीक्षक डॉ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में सरकार का यह क्रांतिकारी पहल है. जन औषधि केंद्र से गरीब व जरूरतमंद मरीजों को लाभ उठाना चाहिये. उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में मरीजों को आवश्यक दवाएं उचित मूल्य पर देने की व्यवस्था की गयी है. प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के माध्यम से महंगी ब्रांडेड दवाओं के बजाय गुणवत्तापूर्ण जेनरिक दवाएं मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है. यह योजना जनता के लिए वरदान साबित हो रही है, जिससे उनके चिकित्सा खर्च में भारी कमी आयी है. इस योजना को सफल बनाने में अस्पताल प्रशासन सक्रिय है. सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा ने कहा केंद्र सरकार के इस पहल की सराहना की. जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों की रोकथाम में सस्ती और प्रभावी दवाओं की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है. निजी सचिव अलख दुबे ने जन औषधि केंद्रों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया. कार्यक्रम में शामिल लोगों ने दवा कम, गुणवत्ता उत्तम के संदेश को आमजनों तक पहुंचाने और जेनरिक दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola