स्कूल के बच्चो को दी संविधान की जानकारी

Updated:
विज्ञापन
स्कूल के बच्चो को दी संविधान की जानकारी

सदर प्रखंड के पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर प्रखंड के पोखराहा खुर्द स्थित एमएसए पब्लिक स्कूल का 21वां वार्षिकोत्सव मनाया गया. वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आइएएस नगर आयुक्त मो जावेद हुसैन, विशिष्ट अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर नगर आयुक्त श्री हुसैन ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई का बेहतरीन माहौल है. कहा कि बच्चों के जज़्बे को देखते हुए कोई आश्चर्य नहीं होगा. जब इस स्कूल से भी बच्चे आइएएस, आइपीएस जैसे बड़े-बड़े मुकाम हासिल करेंगे. संविधान के सभी बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी. संविधान द्वारा बनाये गये नियम पर चलने के लिए छात्रों व शिक्षकों को शपथ भी दिलवायी. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा की जिले में एमएसए स्कूल ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनायी है. यहां के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर कर रहे है. वार्ड पार्षद नीरा देवी ने कहा एमएसए स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रभात फेरी निकालने का कार्य सराहनीय है. इससे पूरे पोखराहा वासियों में देश भक्ति का भावना जागृत हुआ है. समाजसेवी पंकज श्रीवास्तव ने कहा शिक्षा के बिना मनुष्य पशु के समान है. पंचायत समिति दीपक गिरि ने कहा कि एक रोटी कम खाइये. लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दीजिए. वार्षिकोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola