चुनौतियों का सामना कर ऊंचाई पर पहुंची इंदु तिवारी

Updated at : 07 Mar 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
चुनौतियों का सामना कर ऊंचाई पर पहुंची इंदु तिवारी

लोहरदगा जिला में मनरेगा लोकपाल के पद पर पदस्थापित पलामू की बेटी इंदु तिवारी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गयी है.

विज्ञापन

फोटो: 07डालपीएच 27 प्रतिनिधि:मेदिनीनगर: लोहरदगा जिला में मनरेगा लोकपाल के पद पर पदस्थापित पलामू की बेटी इंदु तिवारी महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गयी है. विपरीत परिस्थितियों व चुनौतियों का सामना करते हुए वह इस मुकाम को हासिल किया है. इंदु तिवारी की मानें, तो वह अपने जीवन में शुरुआती दौर से ही संघर्ष किया. झंझावातों से जूझते हुए वह दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती गयी. इंदु तिवारी अपनी क्षमता व कार्य शैली के बदौलत समाज में एक अलग पहचान बनाने में सफल हुई. वह सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए समाज के दबे कुचले लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. साक्षरता अभियान से जुड़कर उन्होंने शिक्षा से वंचित परिवारों को जागरूक किया. उन्होंने महादलित मुसहर परिवारों के अलावा सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले आदिम जनजातियों को भी शिक्षा के महत्व को समझाया. समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने,नशापान का त्याग कर बेहतर जीवन व्यतीत करने का सुझाव दिया. महिलाओं को शिक्षा व रोजगार से जोड़ने के लिए कई तरह की गतिविधियां संचालित किया. इस तरह वह समाज के गरीब,अनाथ व शिक्षा से वंचित परिवारों को जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मनरेगा लोकपाल इंदु तिवारी ने महिलाओं शुभकामना दी है. उन्होंने कहा कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं और दशा में सुधार करने के लिए सक्रिय हैं. महिलाओं की उपलब्धियां तो घर हों या दफ्तर,कार्यपालिका हो या न्यायपालिका या विधायिका, खेत खलिहान हो या आसमां, हर जगह अपनी परचम लहरा रही हैं. महिलाएं तो श्रम की साक्षात मूर्ति हैं. महिलाओं द्वारा किया गया श्रम अनमोल है. इस श्रम का मूल्यांकन करना संभव नहीं है. महिलाओं के सहयोग के बिना एक सभ्य, जाग्रत व समृद्ध समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola