सरकार बनी, तो छतरपुर में दौड़ेगी ट्रेन : बीडी राम

पलामू के निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम 24 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे.
फोटो 22 डालपीएच- 14 प्रतिनिधि, छतरपुर : पलामू के निवर्तमान सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम 24 अप्रैल को अपना नामांकन करेंगे. इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है और क्षेत्र में घूम कर लोगों को आमंत्रण देकर शामिल होने की अपील कर रहे हैं. इस दौरान बीडी राम ने कहा कि केंद्र और राज्य में सरकार बनी तो पलामू ही नहीं, छतरपुर का चहुंमुखी विकास होगा. कई वर्षों से अधर में लटकी रेल परियोजना को प्राथमिकता के तहत स्वीकृत करा ट्रेन सेवा बहाल कराने के साथ पेयजल व सिंचाई की मुकम्मल व्यवस्था करायेंगे.उन्होंने कहा कि पलायन और बेरोजगारी को दूर करने की दिशा में पलामू में फैक्ट्रियां लगायी जायेगी. मौके पर पूर्व सांसद मनोज कुमार, विधायक पुष्पा देवी, ईश्वरी पांडेय, हरेंद्र सिंह, सुधीर सिन्हा,अशोक सोनी, सुरेश प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, मोहन जयसवाल, नंदलाल शौंडिक, नवल प्रसाद,ओमप्रकाश चंद्रवंशी,गणेश सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










