ePaper

राजस्थान से आया था पति ,घर नही गया सदमें में पत्नी की आत्महत्या

Updated at : 09 May 2020 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
राजस्थान से आया था पति ,घर नही गया सदमें में पत्नी की आत्महत्या

राजस्थान से पलामू का प्रवासी मजदूर धनजीत भुइया गांव लौटा था,पर वह अपने घर नही गया और एतिहायत के तौर पर गांव के स्कूल में ही रूक गया ,जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी रिनता देवी को मिली तो उसे यह लगा कही उसके पति को कोरोना तो नही हो गया तभी वह घर नही आये और इसी सदमें में उसने घर में जहर खाकर आत्महत्या

विज्ञापन

पाटन (पलामू) : राजस्थान से पलामू का प्रवासी मजदूर धनजीत भुइया गांव लौटा था,पर वह अपने घर नही गया और एतिहायत के तौर पर गांव के स्कूल में ही रूक गया ,जब इसकी जानकारी उसकी पत्नी रिनता देवी को मिली तो उसे यह लगा कही उसके पति को कोरोना तो नही हो गया तभी वह घर नही आये और इसी सदमें में उसने घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली ,मामला पलामू के नावा जयपुर थाना क्षेत्र के बूढ़ी गांव का है , धनजीत गुरूवार को अपने 15 साथियों के साथ राजस्थान से अपना गांव बूढ़ी लौटा था.

जांच के बाद सभी को होम कोरोटाइन में रहने को कहा गया था ,14 दिनों तक घर व गांव के लोगो से दूरी बना कर रहने को कहा गया था ,धनजीत ने यह सोचा घर जाने पर परिवार के सदस्यों से मिलना पडेगा तो क्यो नही स्कूल में ही 14 दिन गुजारा जाये बस यही सोच कर वह घर नही गया ईधर सदमें में उसकी पत्नी जहर खा ली.

घटना की सूचना मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने बूढ़ी गांव पहुंच कर शव को अपने कब्जे लिया है. शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पलामू मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा जायेगा.पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola