दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जेल

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 28 May 2026 9:36 PM

विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न व हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हरिहरगंज पीपरा थाना क्षेत्र के मसूरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार मसूरिया गांव के परमेश्वरी यादव के पुत्र अरविंद कुमार यादव पर उसकी पत्नी रूपा कुमारी की हत्या का आरोप है. इस संबंध में बिहार के औरंगाबाद जिले के रजवारी गांव के मृतका के भाई पंकज कुमार ने पीपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के अनुसार वर्ष 2022 में रूपा कुमारी की शादी अरविंद कुमार यादव के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर रूपा को प्रताड़ित करते थे. आरोप है कि 23 मई 2026 को रूपा कुमारी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद मृतका के भाई का बयान दर्ज किया गया. जिसके आधार पर 27 मई को पीपरा थाना कांड संख्या 31/26 दर्ज किया गया. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए आरोपी पति अरविंद कुमार यादव को गिरफ्तार किया. थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola