ह्यूम पाइप जाम रहने से चार माह से रेलवे ट्रैक पर बह रहा है पानी

Updated:
विज्ञापन
ह्यूम पाइप जाम रहने से चार माह से रेलवे ट्रैक पर बह रहा है पानी

शहर की सुदना रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर नाली का पानी बह रहा है. बताया जाता है कि यह स्थिति पिछले चार माह से बनी हुई है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर की सुदना रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक पर नाली का पानी बह रहा है. बताया जाता है कि यह स्थिति पिछले चार माह से बनी हुई है. रेलवे ट्रैक पर नाली का पानी जमा होने लगा. इस वजह से रेलवे ट्रैक व सड़क पर गंदगी पसरी हुई है. एक तरफ इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है, वहीं दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक को भी नुकसान होने की आशंका है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदगी से नारकीय स्थिति बन गयी है. लोगों को राह चलना मुश्किल हो गया है. रेलवे क्रॉसिंग की सड़क पर हमेशा नाली का गंदा पानी बहता रहता है. स्थिति यह है कि लोगों को गंदा पानी से गुजर कर क्रॉसिंग पार करना पड़ता है. वाहन गुजरते समय पैदल चलने वाले लोगों को गंदा पानी का छींटा पड़ता है. इस मामले को लेकर राहगीरों को वाहन चालकों के साथ-कहा सुनी होती रहती है. स्थानीय लोगों ने इस मामले को लेकर निगम प्रशासन व रेलवे प्रशासन से कई बार शिकायत की. लेकिन इस समस्या के समाधान के प्रति न तो निगम गंभीर है और न ही रेलवे का प्रशासन. स्थानीय लोगों का कहना है कि धूप के दिनों में यह हाल है, जब बारिश का मौसम आयेगा तो रेलवे ट्रैक व सड़क की क्या स्थिति रहेगी.

तीन साल पहले लगा है क्रॉसिंग के पास ह्यूम पाइप

स्थानीय लोगों की माने तो वर्ष पूर्व से ही निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 सुदना बस्ती के घरों का पानी रेलवे के नाला से होकर बहता था. रेलवे के थर्ड लाइन निर्माण के दौरान बड़ा नाला को बंद कर दिया गया. रेलवे प्रशासन ने सुदना बस्ती के वार्ड संख्या 10 के घरों के जल निकासी के लिए करीब तीन साल पहले दूसरा नाला का निर्माण कराया. इसी नाला में सुदना बस्ती के नाली की पानी को ले जाने के लिए रेलवे प्रशासन ने क्रॉसिंग के पास ह्यूम पाइप लगाया गया. यह ह्यूम पाइप जाम हो गया और सड़क से होते हुए रेलवे ट्रैक पर नाली का गंदा पानी बह रहा है. सामाजिक कार्यकर्ता अशोक ओझा, नंदकिशोर चंद्रवंशी, राजनगर के अंकित, गुड्डू चौरसिया ने बताया कि इसकी सफाई कराना आवश्यक है. रेलवे व निगम प्रशासन को इस मामले में सक्रियता दिखाना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola