Palamu News: 2 हाईवा जलाने के मामले में 5 गिरफ्तार, 2 हथियार और कारतूस बरामद

पलामू में हाईवा जलाने के मामले में हुई गिरफ्तारी की जानकारी देतीं रीष्मा रमेशन व अन्य. फोटो : प्रभात खबर
Hiva Set Ablaze Case in Palamu: एसपी ने बताया कि जांच के दौरान ऐसी सूचना मिल रही है कि जिन लोगों ने लेवी दिये हैं, उसमें से कुछ लोग पुलिस की जांच में मदद नहीं कर रहे. लेवी देने वाले व साक्ष्य छुपाने वाले जांच में पुलिस की मदद नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को पुलिस चिह्नित करके सख्त कार्रवाई करेगी. बताया कि पुलिस ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है. इस कांड में शामिल बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
Hiva Set Ablaze Case|पलामू, चंद्रशेखर सिंह : पलामू जिले के छतरपुर पुलिस ने 27 मई को 2 हाईवा जलाने के मामले में 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि इस मामले में विकास उरांव (25), मोहम्मद याद अली उर्फ सोनू (20), पंचम कुमार ठाकुर (28), सकेंद्र उरांव (27) और जमशेद आलम (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने बताया कि इन लोगों ने छतरपुर थाना अंतर्गत कुटिया मोड़ के पास 2 हाईवा गाड़ी में आग लगा दी थी.
छतरपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम ने की गिरफ्तारी
एसपी ने छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था. इसके बाद यह गिरफ्तारी की गयी है. उन्होंने कहा कि इन लोगों के द्वारा एक गिरोह चलाया जा रहा था. मुख्य काम छतरपुर, नौडीहा बाजार और अन्य माइनिंग क्षेत्र, माइंस के मालिक, पुल-पुलिया, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर, दुकानदार और अन्य लोगों को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूला जाता था. अपराधी रंगदारी वसूलकर आपस में बांट लिया करते थे.
आगजनी मामले में जेल जा चुका है सिकंदर उरांव
उन्होंने कहा कि सिकंदर उरांव वर्ष 2022 में आगजनी के मामले में जेल जा चुका है. सिकंदर उरांव और पंचम उरांव का आपराधिक इतिहास रहा है. बताया कि जेल से निकलने के बाद लोगों को भरमाने के लिए कुछ दिनों तक कर्नाटक में काम करता था. वहां से लौटकर सभी मिलकर एक आपराधिक संगठन बना लिया था. इसके माध्यम से वसूली किया करता था.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लेवी देने वाले व साक्ष्य छुपाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : एसपी
एसपी ने बताया कि जांच के दौरान ऐसी सूचना मिल रही है कि जिन लोगों ने लेवी दिये हैं, उसमें से कुछ लोग पुलिस की जांच में मदद नहीं कर रहे. लेवी देने वाले व साक्ष्य छुपाने वाले जांच में पुलिस की मदद नहीं कर रहे हैं. ऐसे लोगों को पुलिस चिह्नित करके सख्त कार्रवाई करेगी. बताया कि पुलिस ऐसे लोगों की लिस्ट तैयार कर रही है. इस कांड में शामिल बाकी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
पिस्टल, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
पुलिस ने अपराधियों के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, 7.65 एमएम के 2 कारतूस, 8 एमएम की एक जिंदा गोली, 3 मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया है. इस छापेमारी में एसडीपीओ अवध कुमार, छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद, नावा बाजार थाना प्रभारी संजय यादव, नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित द्विवेदी, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, सुशील उरांव, इंद्रजीत राणा, अनिल कुमार, अशोक टोप्पो, सहायक अवर निरीक्षक राजीव कुमार, तकनीकी शाखा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें
Giridih News: निमियांघाट में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का खुलासा, 3 बाइक के साथ 2 गिरफ्तार
JEE Advanced में धनबाद के 50 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनित पांडेय को 101वीं रैंक
सीएसपी लूटने आये अपराधियों ने संचालक को मारी गोली, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा
बाबूलाल मरांडी और उनके परिवार को हेमंत सोरेन सरकार से जान का खतरा!
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




