JEE Advanced में धनबाद के 50 छात्रों का शानदार प्रदर्शन, अभिनित पांडेय को 101वीं रैंक

जेइइ एडवांस्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धनबाद के छात्र. फोटो : प्रभात खबर
JEE Advanced Result 2025 Dhanbad: गोविंदपुर के रहने वाले अभिनित पांडेय ने देश भर में 101वां रैंक हासिल किया है. वहीं, धनबाद के एलसी रोड निवासी अभिमन्यु टिबरेवाल ने 605वीं रैंक हासिल की है. जेइइ एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा मंगलवार 3 जून 2025 को शाम 5 बजे से जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.
JEE Advanced 2025 Result| धनबाद, अशोक : आइआइटी कानपुर द्वारा आयोजित जेइइ एडवांस्ड 2025 (JEE Advanced Result 2025) का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया. देशभर के प्रतिष्ठित आइआइटी संस्थानों में नामांकन के लिए आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में धनबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है. गोविंदपुर के रहने वाले अभिनित पांडेय ने देश भर में 101वां रैंक हासिल किया है. वहीं, धनबाद के एलसी रोड निवासी अभिमन्यु टिबरेवाल ने 605वीं रैंक हासिल की है.
सिंदरी के आदित्य मिश्र को 1614वीं रैंक
इन दोनों छात्रों की रैंकिंग 1000 से नीचे रही है, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. इसके अतिरिक्त सिंदरी निवासी आदित्य मिश्रा को 1614वीं, वेद कुमार को 2543वीं, उत्कर्ष कुमार सिंह को 2804वीं, सार्थक को 3598वीं, रचित चौहान को 4604वीं, आदित्य शर्मा को 4804वीं, अंशु कुमार राम को 5157वीं, अभिनय को 5278वीं, अदिति को 6461वीं, राजवीर मंडल को 7747वीं रैंक मिली है.
धनबाद के 50 से अधिक स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड में सफल
तुषार कांति सिंह को 8418वीं, शिवाय जयसवाल को 9290वीं और हर्ष शेखर को 9505वीं रैंक प्राप्त हुई है. इस परीक्षा में धनबाद के लगभग 50 से अधिक छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जिससे जिले में खुशी की लहर है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जोसा काउंसलिंग 3 जून से
जेइइ एडवांस्ड 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) द्वारा मंगलवार 3 जून 2025 को शाम 5 बजे से जोसा काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया 12 जून 2025 तक चलेगी. उम्मीदवारों को समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन करना होगा, अपने पसंदीदा संस्थानों का चयन करना होगा और विकल्पों को लॉक करना होगा.
इसे भी पढ़ें : झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : सीएसपी लूटने आये अपराधियों ने संचालक को मारी गोली, ग्रामीणों ने 2 को खदेड़कर पकड़ा
6 चरणों में होगी जोसा काउंसलिंग, सीट आवंटन लिस्ट 16 जुलाई को होगी जारी
9 जून 2025 को उम्मीदवारों द्वारा भरे गये विकल्पों के आधार पर मॉक सीट अलॉटमेंट-वन की सूची जारी की जायेगी, जबकि मॉक सीट अलॉटमेंट-2 की सूची 11 जून 2025 को प्रदर्शित की जायेगी. जोसा द्वारा कुल 6 चरणों में काउंसलिंग की जायेगी. अंतिम काउंसलिंग के बाद 16 जुलाई 2025 को अंतिम सीट आवंटन सूची जारी की जायेगी.
इसे भी पढ़ें
Monsoon Tracker: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 10 जून के बाद पहुंचेगा झारखंड
Ranchi News: गागी गांव में ज्ञानशाला समर कैंप में बच्चों की क्रियेटिविटी को मिला प्रोत्साहन
गर्मी झेलने को रहें तैयार, झारखंड का बढ़ेगा तापमान, जानें 2 से 5 जून तक कैसा रहेगा मौसम
2 जून 2025 को आपके शहर में क्या है 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर का रेट, यहां चेक करें
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




