Monsoon Tracker: मानसून की रफ्तार हुई धीमी, अब 10 जून के बाद पहुंचेगा झारखंड

Updated:
विज्ञापन

Monsoon Tracker Jharkhand

Monsoon Tracker: देश के अधिकतर राज्यों को तर करने के बाद मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गयी है. इसे झारखंड पहुंचने में अब देर होगी. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. कहा है कि दक्षिण भारत समेत अधिकतर राज्यों में मानसून की बारिश हो चुकी है. उम्मीद थी कि झारखंड में 3 या 4 जून को मानसून मेहरबान हो जायेगा, लेकिन इसकी रफ्तार धीमी पड़ने की वजह से इसे झारखंड आने में एक सप्ताह अधिक लग सकते हैं.

विज्ञापन

Monsoon Tracker: देश के लगभग आधे हिस्से में दस्तक देने के बाद मानसून की रफ्तार थम गयी है. इसका असर झारखंड पर भी पड़ सकता है. मौसम केंद्र रांची ने पहले अनुमान जताया था कि राज्य में 3 से 4 जून के बीच मानसून की बारिश शुरू हो सकती है. अब इसकी संभावना समाप्त हो गयी है. मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में फिलहाल मानसून की बारिश की कोई संभावना नहीं है. अब झारखंड में मानसून की बारिश 10 जून के आसपास शुरू होने का अनुमान है. वर्तमान में हवा का रुख भी कमजोर पड़ गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

24 मई को ही केरल में मानसून ने दी दस्तक

अब तक मानसून दक्षिण भारत के सभी राज्यों, छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों को कवर कर चुका है. इस बार केरल में 24 मई को ही मानसून पहुंच गया था. इससे उम्मीद थी कि 3 से 4 जून तक झारखंड में भी मानसून दस्तक दे देगा, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे

जून के महीने के पहले दिन राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. डालटनगंज का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया गया. मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि 2 जून को पलामू प्रमंडल के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. राजधानी रांची में भी कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. 5 जून तक रांची में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. 6 जून से मौसम शुष्क रह सकता है.

इसे भी पढ़ें

Deoghar News : बिजली विभाग ने शुरू की मेले की तैयारी, बदले जायेंगे नंगे तार, लगेंगे स्मार्ट मीटर

Political News : रिम्स-टू के निर्माण में अब खून-खराबे पर उतारू हो गयी है सरकार : भाजपा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola