मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर BJP का मेगा प्लान, झारखंड में महीनेभर चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

कांके सुकुरहुटू में प्रदेश भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला  | Prabhat Khabar Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। जानिए पूरी जानकारी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 17 सितंबर से एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी. जानिए पूरी जानकारी.

विज्ञापन

रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक झारखंड सहित पूरे देश में एक महीने का सेवा संकल्प अभियान चलायेगी. इसे लेकर कांके के सुकुरहुटू स्थित हवेली बैंक्वेट हॉल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला हुई. निर्णय लिया गया कि पांच, छह व सात सितंबर को जिला स्तरीय और आठ, नौ व 10 सितंबर को मंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 12 वर्षों से लगातार एक निष्काम कार्यकर्ता के रूप में देशवासियों की सेवा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि देश और राज्य को एक ईमानदार नेतृत्व मिल जाये, तो तस्वीर बदल जाती है, नरेंद्र मोदी इसके अनुपम उदाहरण हैं.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है. राज्य में एम्स, नये मेडिकल कॉलेज, रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प और हाइवे निर्माण जैसी अभूतपूर्व योजनाएं धरातल पर उतरी हैं. प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पीपीटी के जरिये जानकारी दी कि 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर हर घर में दीया जलाया जायेगा.

राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कार्यकर्ताओं से केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों, युवाओं और महिलाओं को अभियान से जोड़ने की अपील की. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह और धन्यवाद ज्ञापन विधायक बिरंची नारायण ने किया.

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, रविंद्र राय, दीपक प्रकाश, राकेश प्रसाद, नीलकंठ सिंह मुंडा, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन, मुनेश्वर साहू, गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह समेत सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola