झारखंड की कला-संस्कृति को बचाने का संकल्प, कलाकारों को प्रोत्साहन देने पर बनी कार्ययोजना
बैठक में कलाकार | Prabhat Khabar Network
सिल्ली में बिनंद सिंह देव सेवा संस्थान की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कलाकारों के प्रोत्साहन और झारखंड की कला-संस्कृति के संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई.
सिल्ली. छाताटांड़ स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सोमवार को कवि बिनंद सिंह देव सेवा संस्थान की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक राजा पुष्पेंद्र नाथ सिंह देव ने की. बैठक में संस्थान की आगामी कार्ययोजना, कलाकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, पेंशन और कोष संग्रह को लेकर विचार-विमर्श किया गया.
आपके शहर में
सभी सदस्यों ने संस्थान के कार्यों को आगे बढ़ाने पर सहमति जतायी. संरक्षक ने कहा कि संस्थान से जुड़े कलाकार गीत-संगीत के माध्यम से झारखंड की कला, संस्कृति और भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं. कलाकारों को प्रोत्साहित करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में भी संस्थान प्रयासरत है.
बैठक में सचिव बजरंग पातर मुंडा, उपाध्यक्ष लखीराम नायक, कोषाध्यक्ष सरोज कुमार सिंह, उपकोषाध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, उपसचिव देवेंद्र प्रसाद महतो, निदेशक नीलकांत यादव, उपनिदेशक परशुराम महतो, हराधन महतो, शत्रुघ्न महतो, कमल सिंह मुंडा, रंजीत महतो सहित विभिन्न पंचायतों के कलाकार उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए