ePaper

बेतला नेशनल पार्क में हथिनी की मौत

Updated at : 15 Jul 2020 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
बेतला नेशनल पार्क में हथिनी की मौत

बेतला नेशनल पार्क में हथिनी की मौत

विज्ञापन

पलामू : टाइगर रिजर्व के बेतला नेशनल पार्क में सोमवार रात 25 साल की हथिनी की मौत हो गयी. उसके सिर में 10 इंच गहरा घाव भी था. आशंका थी कि उसे गोली मारी गयी है, लेकिन पोस्टमार्टम के दौरान जब मेटल डिटेक्टर से जांच की गयी, तो उसके शरीर में कहीं भी गोली नहीं मिली. ऐसे में विभागीय पदाधिकारी इसे स्वाभाविक मौत मान रहे हैं.

इधर, विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि पिछले पांच साल में अलग-अलग कारणों से कुल 15 हाथियों की मौत हो चुकी है. वहीं, छह माह में एक बाघिन और तीन बायसन (जंगली भैंसा) की भी मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि हथिनी के मरने के बाद हाथियों का झुंड घटनास्थल पर पहुंचा था. हथिनी के साथ उसके बच्चे के होने का भी अनुमान लगाया जा रहा है.

विभागीय पदाधिकारियों के अनुसार तीन अलग-अलग झुंडों में हाथियों को देखा जा रहा है. इनमें एक झुंड में 16 हाथी शामिल हैं, जिनमें बच्चे भी हैं. विभागीय आंकड़ों के अनुसार पलामू टाइगर रिजर्व में हाथियों की संख्या करीब 190 है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola