रामजी की निकली सावरी गीत से गूंजा शहर

Updated:
विज्ञापन
रामजी की निकली सावरी गीत से गूंजा शहर

प्रभु श्रीराम व हनुमान के जयघोष के साथ निकली मंगलवारी शोभायात्रा

विज्ञापन

प्रभु श्रीराम व हनुमान के जयघोष के साथ निकली मंगलवारी शोभायात्रा प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पलामू में हर्षोल्लास पूर्वक श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है. इस पर्व को लेकर जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के हिंदुओं में काफी उत्साह है. रामनवमी पर्व को लेकर पूजा संघों ने द्वितीय मंगलवारी शोभायात्रा निकाली. जिले में सैकड़ों पूजा संघों ने बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली. इसमें शामिल राम भक्त महावीरी झंडा लेकर चल रहे थे. शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल, नगाड़ा, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के मधुर स्वर और भक्ति गीतों पर झूम रहे थे. प्रभु श्रीराम व हनुमान के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. इस तरह राम भक्तों के श्रद्धा व भक्ति भाव से पलामू राममय हो गया. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में श्री महावीर नवयुवक दल जेनरल के अलावा एक दर्जन से अधिक पूजा संघों ने शोभायात्रा निकाली. जेनरल की मंगलवारी शोभायात्रा शाम सात बजे के बाद शहर के शिवाला घाट स्थित मंदिर से निकाली गयी. इसका नेतृत्व जेनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह कर रहे थे. निर्धारित मार्ग से होते हुए शोभायात्रा बाजार स्थित महावीर मंदिर पहुंचा. मंदिर में पूजा अर्चना,आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया. इसके बाद शोभायात्रा दूसरे मार्ग से वापस हुआ. इसी तरह विश्व संघ, हिंदू सेना संघ,नवजागृति संघ,न्यू सुरभि क्लब, बजरंगबली सेवा समिति, जय गुरुदेव संघ,जय सियाराम संघ, समाज कल्याण समिति सहित कई पूजा संघों की शोभायात्रा महावीर मंदिर पहुंचा और पूजा अर्चना किया गया. हनुमान चालीसा की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय हो गया. इसी तरह जिले के चैनपुर, सतबरवा,पांकी,विश्रामपुर, पांडु,पाटन,लेस्लीगंज,छतरपुर, हुसैनाबाद, हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से द्वितीय मंगलवारी शोभायात्रा निकाली गयी. शांति व सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय रही. शोभायात्रा में श्रीमहावीर नवयुवक दल जेनरल के संरक्षक गणेश गिरी, दुर्गा जौहरी, बसंत, बबलू गुप्ता, पंकज जायसवाल, किशोर सिन्हा, परिमल प्रसून, दीपक सिंह, मुकेश अग्रवाल, प्रभात अग्रवाल,दीपू चौरसिया, अरविंद अग्रवाल, राजू चंद्रवंशी,आकाश, अभिषेक राज, विवेक चौबे, शुभम गुप्ता, रोहित सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola