पैसा चोरी करने के मामले में युवती पकड़ी गयी, पैसा बरामद

Updated:
विज्ञापन
पैसा चोरी करने के मामले में युवती पकड़ी गयी, पैसा बरामद

शहर थाना क्षेत्र से एक युवती व एक नाबालिग बच्ची को पुलिस ने पैसा चोरी करने के आरोप में पकड़ा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र से एक युवती व एक नाबालिग बच्ची को पुलिस ने पैसा चोरी करने के आरोप में पकड़ा है. शहर थाना पुलिस ने बताया कि युवती व नाबालिग बच्ची टेंपो में बैठनेवाली महिला के पर्स से पैसा निकाल ली थी. महिला ने बताया कि टेंपो में युवती व बच्ची बैठी हुई थी. टेंपो कुछ दूर चलने के बाद बच्ची युवती की गोदी में बैठ गयी. बैठने के बाद महिला के हाथ पकड़े प्लास्टिक का थैला के अंदर रखे पर्स में ब्लेड से काट कर पैसा निकाल लिया. भुक्तभोगी महिला ने पैसा चोरी करते हुए युवती व बच्ची को देख लिया था. इसके बाद महिला दोनों को शहर थाना लेकर पहुंची. शहर थाना की महिला पुलिस पदाधिकारी ने जांच की तो आरोपी युवती के पास 1400 रुपया मिला. शहर थाना प्रभारी के आदेश से पैसा भुक्तभोगी महिला को दे दिया गया. आरोपी युवती से उसका पता पूछने पर बार-बार वह अपना पता बदल कर बता रही थी. जिसके बाद शहर थाना प्रभारी ने युवती व बच्चों को सीडब्ल्यूसी को सौंप दिया है. उन्होंने सीडब्ल्यूसी को निर्देश दिया है कि जब उसके माता-पिता उस युवती व बच्ची को लेने के लिए आयेंगे. तब थाना को इस बारे में जानकारी देना है, ताकि उसके माता-पिता से भी पूछताछ की जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola