मोहम्मदगंज में गरीब रथ का होगा ठहराव

Updated:
विज्ञापन
मोहम्मदगंज में गरीब रथ का होगा ठहराव

मोहम्मदगंज में गरीब रथ का होगा ठहराव

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. मोहम्मदगंज स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित हो गया है. रेलवे ने इसका समय निर्धारित कर दिया.जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को रांची से नयी दिल्ली जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस 12877 अप व 12878 डाउन का ठहराव की अधिसूचना विभाग ने बुधवार की शाम जारी किया है. अप में रांची से चलकर इस ट्रेन का आगमन मोहम्मदगंज में रात्रि 10 .49 व प्रस्थान 10.51 में होगा.जबकि नई दिल्ली से चलकर इस ट्रेन का डाउन में आगमन मोहम्मदगंज में सुबह 3.36 बजे व प्रस्थान 3.38 में विभाग ने सुनिश्चित किया है.ट्रेन का ठहराव को लेकर मोहम्मदगंज स्टेशन पर सांसद वीडी राम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसकी तैयारी शुरू कर दी गयी है. मोहम्मदगंज स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस का ठहराव होने से गढ़वा, पलामू के लोगो को लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola