ePaper

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Updated at : 22 Apr 2025 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी, मामला दर्ज

सुदना के सत्येंद्र ठाकुर ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले में सोबरन कामट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रियांशु राणा व सीएमडी वीरेन मेहता पर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सुदना के सत्येंद्र ठाकुर ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी के मामले में सोबरन कामट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के एमडी प्रियांशु राणा व सीएमडी वीरेन मेहता पर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में भुक्तभोगी सत्येंद्र ठाकुर ने बताया कि सोबरन कामट्रेड प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता की कंपनी है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था. कंपनी के द्वारा बताया गया था कि पांच प्रतिशत प्रतिमाह कंपनी के द्वारा दिया जायेगा. इसके बाद सत्येंद्र ठाकुर ने नकद व आइडीबीआइ बैंक के माध्यम से तीन लाख कंपनी में जमा किया था. यह पैसा 2014 से लेकर 2016 के बीच में जमा किया गया है. सत्येंद्र ठाकुर को जमा किये गये पैसा का रसीद भी दिया गया था, जबकि कंपनी के द्वारा तीन माह मात्र 20 हजार दिया गया है. इसके बाद पैसा देना बंद कर दिया गया है. इसी तरह सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल के मोहन राम ने भी 15 लाख रुपये शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कंपनी में जमा किया है. लेकिन अभी तक एक रुपया नहीं मिला है. भुक्तभोगी का कहना है कि ऐसे और कई लोग भी ठगी का शिकार हुए हैं. भुक्तभोगी मोहन राम का कहना है कि कंपनी के कोलकाता ऑफिस में भी गये थे. वहां से आश्वासन दिया गया था कि पैसा दे दिया जायेगा. लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला है. कंपनी के लोगों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है. मोहन राम का कहना है कि वर्तमान में जानकारी मिली है कि ऑफिस भी बंद कर दिया गया है. दोनों भुक्तभोगी का कहना है कि इस मामले में कंपनी के एमडी प्रियांशु राणा, सीएमडी बीरन मेहता व अन्य स्टाफ के ने मिल कर धोखाधड़ी की है. इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola