राणी सती महिला मंडल का स्थापना दिवस मना

श्रीराणी सती मंदिर में दो दिवसीय अनुष्ठान हुआ. इस अवसर पर राणी सती दादी मां का शृंगार किया गया.
मेदिनीनगर. श्री राणीसती महिला मंडल का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मना. रेड़मा चौक स्थित श्रीराणी सती मंदिर में दो दिवसीय अनुष्ठान हुआ. सदस्यों ने सोमवार को मंदिर में हल्दी, मेहंदी और चुनरी ओढ़ाने का कार्यक्रम किया. इस अवसर पर राणी सती दादी मां का शृंगार किया गया. इसके बाद रांची से आयीं गायिका स्नेहा मेवाड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने मंगल पाठ किया. स्नेहा मेवाड़ ने अपने भजनों से झूमने पर विवश कर दिया. पूजा-अर्चना के बाद दादी मां को भोग लगाया गया. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ. आयोजन में सुशीला तुलस्यान, सुलोचना तुलस्यान, सुलोचना सिंघानिया, शशि सिंघानिया, बबीता सिंघानिया, सुधा उदयपुरी, सरिता लाठ, लवली मोदी, रीना लाठ, मीना लाठ, आरती संघाई, पूजा भिवानिया, मीनू कामदार, सीमा सिंघानिया, लीला तुलस्यान, संगीता लाठ सहित अन्य सक्रिय थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




