हथिनी के गायब होने पर मलिक ने थाना में कराया प्राथमिकी

Published by : VIKASH NATH Updated At : 13 Sep 2025 8:00 PM

विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से एक हथिनी गायब हो गयी है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर

सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से एक हथिनी गायब हो गयी है. इसे लेकर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार शुक्ला ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. श्री शुक्ला द्वारा हथिनी की कीमत एक करोड़ बतायी जा रही है. हथिनी में एक चिप लगा हुआ है. जिसके आधार पर वन विभाग व पुलिस की टीम खोजबीन कर रही है. श्री शुक्ला ने बताया कि उन्होंने संगम लाल से जयमति नाम की हथिनी जिम्मेनामा पर मिली थी. उनके गांव में खाने-पीने की व्यवस्था नहीं थी. जिस कारण वह हथिनी को लेकर झारखंड आये थे. बताया कि हाथिनी की देखभाल के लिए मिर्जापुर के मुन्ना पांडेय व चुनार के मुन्ना पाठक को दिया था. दोनों की दोस्ती एक अन्य हाथी के मालिक तारकेश्वर नाथ के साथ हो गयी थी. दोनों अपनी हाथिनी को लेकर पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के इलाके में 11 अगस्त को आये थे. जोरकट इलाके में हथिनी और महावत मिले थे. 13 अगस्त को वे जब जोरकट पहुंचे तो देखा कि हथिनी और महावत दोनों गायब हैं. पुलिस को बताया कि उन्होंने झारखंड के कई इलाकों में हथिनी की खोजबीन की, लेकिन न हथिनी मिली ना ही महावत मिला. सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया की नरेंद्र शुक्ला द्वारा हथिनी चोरी को लेकर एफआईआर दर्ज कराया गया है. छानबीन की जा रही है. हथिनी में लगे चिप की भी जानकारी वन विभाग को दे दी गयी है. जिसके आधार पर हथिनी का लोकेशन पता किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola