पुत्री की हत्या के मामले में पिता गिरफ्तार

Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Jun 2026 9:53 PM

विज्ञापन

लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में 26 मई को युवती की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती के पिता 56 वर्षीय अगस्त कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

26 मई को युवती की हत्या कर दी गयी थी प्रतिनिधि, मेदिनीनगर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में 26 मई को युवती की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी युवती के पिता 56 वर्षीय अगस्त कुमार महतो को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद की गयी है. लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि मामले की प्राथमिकी चौकीदार प्रवीण कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गयी थी. दर्ज मामले के अनुसार कुछ लोगों द्वारा आरोपी की पुत्री का आपत्तिजनक तस्वीर लेकर उसका दुष्प्रचार किया गया था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अगस्त कुमार महतो ने गुस्से में आकर अपनी पुत्री की टांगी से मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पुलिस ने कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में दारूडीह गांव 19 वर्षीय राजबली कुमार मेहता को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मामले में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आयी है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola