नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, दो घायल, एक की हत्या

Updated:
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध: परिवार पर हमला, 1 की मौत, 5 घायल

Palamu

पलामू के चैनपुर और शहर थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी है. नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक परिवार पर हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन

पलामूः जिले के चैनपुर और शहर थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम तीन घंटे के भीतर में दो अलग-अलग जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया गया. इसमें पांच लोग घायल हो गए हैं जबकि एक की मौत हो गई है. पहली घटना चैनपुर के काराकाट बंदुआ में बुधवार की देर शाम करीब 6 बजे हुई. इसमें नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपियों ने पूरे परिवार पर हमला कर दिया.

आरोपियों ने विरोध करने पर गोलीबारी की जिसमें सुलेमान मियां (35 वर्ष) को सीने में गोली लगी है जिससे उनकी हालत चिंताजनक है. वहीं आरोपियों ने समीना बीवी (45 वर्ष) को भी चाकू से हमला किया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हुई है. इसके अलावा आरोपियों ने मकबूल मियां (25 वर्ष) को पेट और पीठ में चाकू मारा, जिन्हें इलाज के लिए रांची ले जाने के दौरान मौत हो गई.

इधर, इस घटना से नाराज लोगों ने गुरुवार की सुबह शाहपुर पुल जाम कर दिया. मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बिश्रामपुर एसडीपीओ चिरंजीवी मंडल, चैनपुर और सदर थाना प्रभारी ने उन्हें समझाया-बुझाया और जाम को खत्म करवाया. परिजनों का आरोप है कि तबरेज मियां, आजाद मियां, शेरु मियां, सोनू मियां और इमरान मियां सहित करीब 15 से 20 लोगों ने उनपर हमला किया. जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए.

आपसी विवाद में गोली मार तीन युवकों को किया घायल

दूसरी ओर मेदिनीनगर स्थित शहर थाना क्षेत्र के कोयल नदी अग्रसेन भवन के पास आपसी विवाद में गोली चली. जिसमें 3 लोग घायल हो गए. यह घटना बुधवार रात नौ बजे की है बताया जा रहा है कि भठ्ठी मोहल्ला के दिनेश राम को पेट से नीचे दो गोली और पतरातू के निखिल कुमार को कंधा और पैर में तीन गोली लगी. घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. निखिल को रांची रिम्स रेफर किया गया है. जबकि एक अन्य युवक आकाश को भी हाथ में गोली लगी है.

वहीं, घटना के संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि आपसी विवाद में गोली मारी गई है. इसमें दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है. निखिल पतरातू का रहने वाला है. मामले में भट्ठी मोहल्ला निवासी सूरज कुमार ने शहर थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसमें उन्होंने चैनपुर के लक्की पासवान, बारालोटा जीएलए कॉलेज के पास रहने वाले अनुराग चंद्रवंशी, भठ्ठी मोहल्ला के सुनीत चंद्रवंशी और आनंद कुमार रवि पर आरोप लगाया है.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola