पाटन में अवैध बालू ढुलाई पर कार्रवाई, छापेमारी में ट्रैक्टर जब्त
पकड़े गए ट्रैक्टर के साथ सीओ,थाना प्रभारी व अन्य | Prabhat Khabar Network
पलामू में एनजीटी नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त है.पाटन में सीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया.
पाटन (पलामू): जिले के पाटन अंचल पदाधिकारी सह बीडीओ आशीष कुमार और नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने बुधवार की मध्य रात्रि संयुक्त रूप से छापेमारी कर अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा. इस संबंध में जानकारी देते हुए सीओ आशीष कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र के जिंजोई नदी से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की जा रही है.
सूचना के बाद सीओ नावाजयपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी के साथ क्षेत्र में छापेमारी के लिए निकले. इस दौरान थाना क्षेत्र के महुलिया से अवैध रूप से बालू ढुलाई कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा गया और उसे थाना लाया गया. आवश्यक कार्रवाई के लिए ट्रैक्टर को जिला खनन कार्यालय भेज दिया गया है.
सीओ ने बताया कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक एनजीटी लागू रहता है. ऐसे में बालू की ढुलाई करना एनजीटी के नियमों का उल्लंघन है. थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए