झारखंड के किसानों की स्थिति ठीक नहीं, हेमंत सरकार मौन : बाबूलाल मरांडी

Updated:
विज्ञापन
सतबरवा में बाबूलाल मरांडी के स्वागत के दौरान उपस्थित लोग। | Prabhat Khabar Network

बाबूलाल मरांडी के स्वागत के दौरान उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है और सूखे की मार झेल रहे किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है.

विज्ञापन

सतबरवा (पलामू): झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का मंगलवार को रांची लौटने के क्रम में सतबरवा स्थित कंचन ढाबा के समीप आशीष कुमार सिन्हा के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार में राज्य की दशा और दिशा ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भ्रष्टाचारियों का बोलबाला है और प्रखंड, अंचल से लेकर सचिवालय तक लोग परेशान हैं.

उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यकाल में लूट, हत्या और आदिवासियों की अस्मिता से खिलवाड़ की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार मौन है. किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण झारखंड के किसानों की स्थिति खराब है, फिर भी सरकार कोई ठोस पहल नहीं कर रही है. उन्होंने सरकार से सूखे का आकलन कर राहत कार्य शुरू करने की मांग की.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में जेपीएससी जैसी संस्था भी भ्रष्टाचारियों के गिरफ्त में है.

मौके पर आशीष कुमार सिन्हा और सतीश सिंह चेरो ने मलय डैम की टूटी नहर की मरम्मत का मामला उठाया. उन्होंने बताया कि विभागीय लापरवाही के कारण डैम में पानी होने के बावजूद किसान धान की रोपाई शुरू नहीं कर सके हैं. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राणा प्रताप कुशवाहा, अजय उरांव, सांसद प्रतिनिधि चंचल उरांव, मुधीर साहू, वकील सिंह, महेश यादव, संदीप यादव, अशर्फी यादव, प्रवेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola