पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी का विस्तार

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
पंचायत स्तर पर कांग्रेस पार्टी का विस्तार

प्रखंड क्षेत्र में संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को ओडनार पंचायत में कांग्रेस पार्टी का विस्तार किया गया.

विज्ञापन

चैनपुर. प्रखंड क्षेत्र में संगठन सृजन 2025 कार्यक्रम के तहत रविवार को ओडनार पंचायत में कांग्रेस पार्टी का विस्तार किया गया. कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश चौधरी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू एवं झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार हर एक पंचायत स्तर पर पंचायत अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष तथा नव महासचिव गठन किया जाना है. जिससे कांग्रेस पार्टी मजबूत बने. ओडनार पंचायत में मंडल गयास सरोवर के अध्यक्षता में चैनपुर प्रखंड के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश चौधरी एवं चैनपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक शमीम अहमद राइन ने पंचायत अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी को नियुक्ति पत्र दिया. साथ ही कांग्रेस पार्टी का झंडा भी दिया गया. उपाध्यक्ष रामप्रवेश राम, विनय सिंह, महासचिव अनीता देवी, प्रतिमा देवी, सीमा देवी, वीरेंद्र भुइयां, सरिता देवी, रविंद्र विश्वकर्मा, दयानंद कुमार राम को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर सोनी देवी, अनीता देवी, विनय सिंह, रामजी राम, रामरेखा विश्वकर्मा, दयानंद कुमार, रविंद्र विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola