सभी 14 सीट पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करें : डॉ देवशरण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Mar 2024 9:11 PM

विज्ञापन

आजसू पार्टी की पलामू प्रमंडलीय बैठक

विज्ञापन

मेदिनीनगर.

आजसू पार्टी की पलामू प्रमंडलीय बैठक होटल रिवर व्यू में हुई. अध्यक्षता पलामू जिलाध्यक्ष दिलीप चौधरी ने की. बैठक में गढ़वा, लातेहार व पलामू जिला की वर्तमान सांगठनिक स्थिति पर चर्चा की गयी. केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में झारखंड की सभी 14 सीट पर एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ जुट जायें. देश में एनडीए की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता समर्पित भाव से काम करें. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी को मजबूत करने के लिए गांव स्तर पर कमेटी को मजबूत करना जरूरी है. इसके लिए पार्टी के प्रभारी सक्रियता के साथ काम करें. पंचायत व ग्राम कमेटी का निर्माण कर मिशन 24 की सफलता के लिए अग्रणी भूमिका अदा करें. इससे पूर्व पूर्व डीआइजी व पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय रंजन का स्वागत किया गया. श्री रंजन ने कहा कि पलामू प्रमंडल में पार्टी को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जायेगा. पूर्व विधायक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि कार्यकर्ता मजबूती के साथ कार्य कर रहे हैं. चुनाव में एनडीए की जीत तय है. मौके पर जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, गढ़वा जिला प्रभारी सतीश कुमार, इंतेयाज अहमद नजमी, विकेश शुक्ला, शंकर विश्वकर्मा, दशरथ चौधरी, अमित कुमार, चंद्रशेखर सिंह छोटू, लवकेश सिंह, तुलसी शुक्ला, पंकज तिवारी, दीपक शर्मा, दिलीप चौधरी, चंपा देवी, रीता देवी, नंदु ठाकुर आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola