अभियंताओं ने किया भीम बाराज का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
अभियंताओं ने किया भीम बाराज का निरीक्षण

अभियंताओं ने किया भीम बाराज का निरीक्षण

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. मेदिनीनगर सिंचाई विभाग रूपांकन प्रमंडल दो के कार्यपालक अभियंता जागेशवर राजवार सहायक अभियंता मिथिलेश कुमार ने भीम बाराज का निरीक्षण किया. रबी फसल के दौरान बाराज से सिंचाई की सरंचनाओं व उपकरणों की जानकारी के पश्चात सभी उपकरणों का निरीक्षण किया. इस दौरान बाराज के सभी फाटकों की पेंटिंग, बाराज से निकली लेफ्ट कैनाल में लगा जर्जर हो चुके एचआर गेट की शीघ्र मरम्मत, बाराज का स्ट्रक्चर का स्टील व कंक्रीट की गुणवत्ता की जांच, टूटा हुआ काउंटर वेट की स्थायी रूप से फिक्सिंग, कंट्रोल रूम की मरम्मत व फाटकों का संचालन में लगा मोटरों की सर्विसिंग की जरूरत बतायी. बताया की इनकी सूची तैयार कर झारखंड सरकार के जल संसाधन विभाग को सौंपी जायेगी. सूची में अंकित बाराज के उक्त सभी सरंचनाओं व उपकरणों की मरम्मत शीघ्र हो इसका प्रयास किया जा रहा है.रबी फसल की सिंचाई झारखंड व खरीफ फसल की सिंचाई बिहार सरकार की जल संसाधन विभाग करती है. रबी फसल को लेकर विभाग ने भीम बराज का निरक्षण किया है. मौके पर औरंगाबाद बिहार जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता विनीत प्रकाश, सहायक अभियंता सुलेंद्र कुमार समेत कई कनीय अभियंता मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola