पीसी को लेकर रोजगार सेवक ने लाभुक के साथ किया मारपीट

Updated:
विज्ञापन
पीसी को लेकर रोजगार सेवक ने लाभुक के साथ किया मारपीट

पीसी को लेकर रोजगार सेवक ने लाभुक के साथ किया मारपीट

विज्ञापन

नौडीहा बाजार. प्रखंड क्षेत्र के ललगड़ा पंचायत के मनरेगा रोजगार सेवक संजय ने पीसी को लेकर लाभुक के साथ मारपीट करने का आरोप है. भुक्तभोग गणेश यादव ने बताया कि रामजी यादव के खेत में मनरेगा से वर्ष 2024-25 में डोभा निर्माण का कार्य करया था. जिसमें मजदूरों का राशि निकासी के लिए रोजगार सेवक डिमांड फॉर्म भरने के लिए आते थे. मुझसे लगातार पैसे की मांग कर रहे थे. तीन हजार आठ सौ रुपये फोन पे के माध्यम से दिया हूं. इसके बावजूद भी मजदूर डिमांड राशि को जीरो कर दिया. प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने डिमांड के बारे में पूछा गया कि हमेशा जीरो कर दिया जा रहा है. इस बात को लेकर रोजगार सेवक आक्रोश में आ गये और गाली-ग्लौज व मारपीट करने लगे. लोगों ने बीच बचाव करके छुड़ाया. रोजगार सेवक संजय ने बताया कि आरोप गलत है,सिर्फ बहस हुई है. मालूम हो कि दो दिन पूर्व छतरपुर विधायक सह झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने नौडीहा बाजार प्रखंड प्रखंड कार्यालय व अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया था. जिसमें कई कर्मी बगैर सूचना के अनुपस्थित थे. मंत्री ने सभी के ऊपर स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई करने का पत्र लिखा था. इसके वाबजूद भी नौडीहा बाजार प्रखंड के एवं अंचल के कर्मियों का मनमानी रवैया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola