आज से मंगलवार तक छह घंटे रहेगी विद्युतापूर्ति बाधित

Published by :Akarsh Aniket
Published at :18 Apr 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
आज से मंगलवार तक छह घंटे रहेगी विद्युतापूर्ति बाधित

आज से मंगलवार तक छह घंटे रहेगी विद्युतापूर्ति बाधित

विज्ञापन

मेदिनीनगर. विद्युत विभाग के द्वारा 132/33 केवीए के सुदना ग्रिड में 50 एमभीए पावर ट्रांसफार्मर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है. जिस कारण विद्युत शक्ति उपकेंद्र पांकी, पाटन, गहरपथरा, कचरवा, पदमा, लेस्लीगंज, सेमरा, नावाबाजार, तुकबेरा, पोखराहा, परसाई, तेतराई, रामगढ़ एवं गांधीपुर की विद्युत आपूर्ति रविवार से लेकर मंगलवार तक सुबह पांच बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इससे जुड़े पाटन, मनातू, तरहसी, पांकी, लेस्लीगंज, चैनपुर, पोखराहा, रामगढ़, पड़वा, छतरपुर प्रखंड के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. रविवार को रांची रोड फीडर में ब्रेकर रिप्लेसमेंट कार्य होने के कारण सुबह छह बजे से 11 बजे तक छेछानी टोला, समदाआहर, भगवती हॉस्पिटल, रांची रोड एरिया, कुम्हारटोली व काशी नगर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. हॉस्पिटल फीडर में अनुरक्षण का कार्य होने के कारण सुबह सात बजे से सुबह नौ बजे तक कुंड मोहल्ला, पहाड़ी मोहल्ला, मदन मोहन रोड, मुस्लिम नगर क्षेत्र में विद्युतापूर्ति बाधित रहेगी. यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता अवधेश कुमार बक्शी ने दी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola