पाटन में 18 घंटे से बिजली गायब, उपभोक्ता परेशान

Updated:
विज्ञापन
पाटन में 18 घंटे से बिजली गायब, उपभोक्ता परेशान

पाटन में 18 घंटे से बिजली गायब, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन

पाटन. भीषण गरमी व बिजली संकट से इन दिनों विद्युत उपभोक्ता परेशान है. प्रखंड में विद्युतापूर्ति चरमरा गयी है. पाटन में सिर्फ पांच से छह घंटे ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है. वह अनियमित रूप से. इससे घरेलू व व्यवसायी दोनों विद्युत उपभोक्ता परेशान है. शुक्रवार को रात करीब 12.30 बजे बिजली आपूर्ति गयी, लेकिन सिर्फ घंटे के लिए. इसके बाद बिजली कट गयी. बिजली गुल होने कारण मेदिनीनगर से पाटन के बीच का 33 हजार में फॉल्ट बताया गया. इसके बाद विभागीय कर्मी फॉल्ट की खोज में लग गये. खैर कर्मी को शनिवार दोपहर करीब दो बजे फॉल्ट को ठीक किया गया. इस तरह विद्युत आपूर्ति किये जाने से लोगों में विभाग के पदाधिकारियों के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने बताया कि पलामू का तापमान 42 डिग्री से पार है. गरमी से लोग रात दिन परेशान है. विभाग के इस मनमानी विद्युतापूर्ति से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. अगर विद्युतापूर्ति में विभाग शीघ्र सुधार नहीं करती है, तो ग्रामीण इस समस्या को लेकर मुखर आंदोलन करने को विवश होंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola