बोरवेल वाहन व टेंपू की टक्कर में वृद्ध की मौत, पांच घायल

बोरवेल वाहन व टेंपू की टक्कर में वृद्ध की मौत, पांच घायल
प्रतिनिधि : हुसैनाबाद
जपला-छतरपुर मुख्य सड़क स्थित गम्हरिया गांव के समीप सोमवार की सुबह करीब 7: 30 बजे बोरवेल वाहन व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. इस घटना में 65 वर्षीय चंद्रिका यादव की मौत हो गयी. जबकि टेंपो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. दुर्घटना में दो बच्चों को भी मामूली चोट आयी है, दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी और चीख पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचा गया. मृतक चंद्रिका यादव संढा टोला गोरयथान गांव का रहने वाला था. घायलों में हैदर नगर थाना क्षेत्र के बंशीपर गांव के 65 वर्षीय समसुन बीबी, 30 वर्षीय समीरा खातून, पीर मोहम्मद, लालदेव राम व सरिता देवी का नाम शामिल है. गंभीर रूप से घायल समसुन बीबी व पीर मोहम्मद को बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार टेंपो पर सवार यात्री जपला आ रहे थे, इसी क्रम में विपरीत दिशा से बोरवेल वाहन छतरपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान टेंपो व बोरवेल वाहन में टक्कर हो गयी.
सुबह करीब 10:20 बजे जाम हटाया गया
घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली. वही दूसरी तरह आक्रोशित लोगों ने मृतक चंद्रिका यादव के शव के साथ जपला-छतरपुर मुख्य सड़क जाम कर मुआवजा का मांग कर थे. करीब ढाई घंटे तक सड़क जाम रही. जिसके कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सूचना मिलने पर हुसैनाबाद अंचलाधिकारी पंकज कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार जाम स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने के बाद सुबह करीब 10:20 बजे जाम हटाया गया. इसके बाद आवागमन शुरू हुआ. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा. पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस शव को परिजनों को सौंप दिया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










