नावा बाजार के लोगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका

Updated at : 26 Apr 2025 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
नावा बाजार के लोगों ने आतंकवाद व पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सनातनी हिंदू पर्यटकों की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है.

विज्ञापन

नावा बाजार. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सनातनी हिंदू पर्यटकों की हत्या को लेकर लोगों में आक्रोश है. इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के नावा बाजार इकाई के द्वारा इस्लामिक आतंकवादी हमले के विरुद्ध पंडवा मोड़ के पुरानी बस स्टैंड स्थित तीन मुहान पर आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया. मेदिनीनगर-रेहला-औरंगाबाद मुख्य पथ को तीन मुहान पर आक्रोशित बजरंगी कार्यकर्ताओं ने इस्लामिक आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, खून का बदला खून से लेंगे …इत्यादि नारों के साथ आगे बढ़ते हुए इस्लामिक आतंकवाद एवं पाकिस्तान सरकार का पुतला फूंका. इसके बाद दिवंगत हिंदू पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं दो मिनट का सामूहिक मौन धारण किया. आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार को हमारा पूर्ण समर्थन है और हम सभी सनातनी हिंदू मोदी सरकार से ये मांग करते हैं कि अविलंब इस्लामिक आतंकवाद पर कड़ा प्रहार कर उचित कार्रवाई की जाये, ताकि इस्लामिक जिहादियों द्वारा शिकार हुए निर्दोष हिंदुओं के परिजनों को न्याय मिले तथा आतंकवादियों को भविष्य में कभी इस प्रकार की दुर्दांत घटना को अंजाम देने की साहस नहीं जुटा सके. आक्रोश प्रदर्शन में विहिप प्रखंड अध्यक्ष राज बली महरा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, धर्म प्रसार प्रमुख राकेश चंद्रवंशी, समरसता प्रमुख कुंदन पांडेय, सूचना एवं संपर्क प्रमुख रोहित ठाकुर, बजरंग दल संयोजक सौरभ पांडेय, विहिप कंडा पंचायत अध्यक्ष गोविंदा पासवान, उपाध्यक्ष अमन कुमार, मठ-मंदिर के प्रमुख चंद्रकांत प्रजापति, विहिप इटको पंचायत अध्यक्ष संजय प्रजापति, उपाध्यक्ष अमित सोनी, साप्ताहिक मिलन प्रमुख राजकुमार गुप्ता, विहिप सोहदाग पंचायत अध्यक्ष सुदर्शन कुमार, विहिप तुकबेरा पंचायत अध्यक्ष विनोद मेहता, उपाध्यक्ष शिव ठाकुर, मंत्री हरिचंद्र मेहता, मठ-मंदिर प्रमुख सुरेंद्र मेहता, विहिप राजहरा पंचायत अध्यक्ष प्रभात पांडेय, बजरंगी दिलीप पासवान, पुष्कर पांडेय, कविराज पांडेय, अरविंद सोनी, आयुष पांडेय, शिवम पांडेय, अजीत पांडेय, दिवाकर पांडेय, छोटू पांडेय, विकेश पांडेय, धीरज पांडेय, सुशील कुमार दुबे, राकेश सोनी, अशोक चौहान, आशीष कुमार सोनी, रामानंद दूबे, जितेंद्र पांडेय, पृथ्वी विश्वकर्मा, सुमित कुमार, कृष्ण मुरारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATYAPRAKASH PATHAK

लेखक के बारे में

By SATYAPRAKASH PATHAK

SATYAPRAKASH PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola