ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना जागरूकता रथ रवाना
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 22 May 2026 10:08 PM
ई-कल्याण छात्रवृत्ति योजना जागरूकता रथ रवाना
प्रतिनिधि : मेदिनीनगर राज्य सरकार के द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुविधा के लिए ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित किया है. इस योजना का लाभ पलामू जिले के छात्र-छात्राओं को मिले. इस उद्देश्य को लेकर प्रशासन के द्वारा प्रचार प्रसार कराया जा रहा है. शुक्रवार को पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना किया. डीसी श्री शेखावत ने बताया कि यह रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में भ्रमण करेगी और विद्यार्थियों को इस योजना के बारे में जानकारी देगी.उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए यह योजना संचालित है. उच्च शिक्षा प्राप्त करने में इस योजना से विद्यार्थियों को मदद मिलेगी. योग्य छात्र-छात्राएं इस योजना का लाभ लेने के लिए आन लाइन आवेंदन करें. ई-कल्याण पोर्टल पर पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 जून तक शैक्षणिक संस्थानों के द्वारा पंजीकरण का आवेदन लिया जायेगा. जबकि 31 जुलाई तक विद्यार्थी आन लाइन आवेदन कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










