घर-घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

Updated:
विज्ञापन
घर-घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

घर-घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक

विज्ञापन

विश्रामपुर ़ भाजपा नगर मंडल द्वारा बुधवार को घर – घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी. तिरंगा यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के बाद की गयी. यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने किया. उन्होंने घर -घर तिरंगा अभियान के बारे में विस्तृत रूप से बताया. कहा कि यह अभियान राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है. इसका मूल उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय भावन को और तेज गति से जागृत करना है. श्री चंद्रवंशी ने कहा कि राष्ट्र व सनातन संस्कृति की रक्षा करना ही हमारा मूल मंत्र है. तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र यादव, वरीय भाजपा नेता डा वीपी शुक्ला, शिववंश मिश्रा, पूर्व प्रमुख संतोष चौबे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम, गोपाल सोनी, ज्वाला गुप्ता, किरण शर्मा, रजनीश चंद्रवंशी, भूषण चंद्रवंशी, सुमंत चंद्रवंशी, संजय ठाकुर, संजय साह, संतोष राम, दामोदर यादव, सुनील कुमार चौधरी, विजय कुमार रवि, मनीष कुमार, देवनाथ यादव, बबन पाठक, असलम बहादुर सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल हुये. इधर भाजपा ग्रामीण मंडल द्वारा निकली गयी तिरंगा यात्रा की शुरुआत तोलरा ग्राम पंचायत से हुआ. ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के बाद तिरंगा यात्रा का समापन पार्टी के बी -मोड़ स्थित कार्यालय पर हुआ. ग्रामीण मंडल के तिरंगा अभियान के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी शामिल हुए.मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी,उपेंद्र तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola