डालसा की ओर से जमुने में चला डोर टू डोर अभियान

डालसा की ओर से जमुने में चला डोर टू डोर अभियान
मेदिनीनगर. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष के निर्देश व डालसा सचिव राकेश रजंन के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच प्रोग्राम के तहत सदर प्रखंड के जमुने पंचायत के विभिन्न टोला में शनिवार को जागरूकता अभियान चलाया गया. पीएलवी ज्योति वर्मा ने बाल श्रम, बाल विवाह उन्मूलन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया. पीएलवी ज्योति वर्मा ने कहा कि बच्चों से काम कराना कानूनन जुर्म हैं. उन्होंने मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट, झारखंड पीड़ित प्रतिकर अधिनियम, लोक अदालत ,मध्यस्थता के बारे में भी जानकारी दी. कहा कि जो लोग खुद केस लड़ने में सक्षम नहीं हैं. उन्हें डालसा के माध्यम से मुफ्त वकील मुहैया कराया जाता है. ताकि कोई भी कमजोर व बंचित वर्ग न्याय पाने से वंचित न रहे. डालसा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम व उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर पीएलवी नेहा कुमारी, सुषमा कुमारी, कविता कुमारी के अलावा दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










