प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated:
विज्ञापन
प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने राजस्व संग्रहण कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में राजस्व संग्रहण कार्य की समीक्षा बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने की. इसमें पलामू प्रमंडल के पलामू, लातेहार और गढ़वा जिलों के राजस्व पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में अधिकारियों ने अपने-अपने जिले और विभागों में राजस्व संग्रहण के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक की उपलब्धियों की जानकारी प्रस्तुत की.

आयुक्त ने जिलेवार राजस्व वसूली की स्थिति, लंबित मामलों, भू-राजस्व, लगान, खनन मद और अन्य राजस्व स्रोतों की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया. समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि कुछ विभागों ने अपेक्षित प्रगति नहीं की है. इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है, ऐसे में राजस्व संग्रहण में तेजी लाना सुनिश्चित करें ताकि लक्ष्य पूरा हो सके.

आयुक्त ने लंबित राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करने की सलाह दी और चेतावनी दी कि राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

बैठक में आयुक्त के सचिव विजय वर्मा, तीनों जिलों के अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, उत्पाद अधीक्षक, नीलाम पत्र पदाधिकारी, बिजली विभाग के पदाधिकारी, जिला अवर निबंधक, नगर निकायों के पदाधिकारी तथा राजस्व से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola