मलय डैम के टूटे नहर की मरम्मत कराने की मांग

मलय डैम के टूटे नहर की मरम्मत कराने की मांग
प्रतिनिधि, सतबरवा दिशा समिति के सदस्य अवधेश सिंह चेरो ने सोमवार को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. उन्होंने किसानों की समस्या से अवगत कराया. बताया कि सतबरवा प्रखंड के मुरमा कठौतिया मलय डैम के मुख्य नहर के पास चेन संख्या 18 क्षतिग्रस्त हो गया है. इसकी मरम्मत कराने की जरूरत है. उन्होंने बताया कि 10 नवंबर 2025 को पानी के अधिक दबाव के कारण नहर टूट गया है. आठ माह बीत जाने के बाद भी विभाग के द्वारा इसकी मरम्मत नही करायी गयी. इस वजह से किसानों को खेती कार्य करने में परेशानी हो रही है. इस डैम से सतबरवा प्रखंड के 27, सदर प्रखंड के 42व लेस्लीगंज प्रखंड के 36 गांव के करीब 19200 एकड़ भूमि का पटवन होता है. नहर टूटने से खरीफ फसल को लेकर किसान काफी चिंतित हैं.श्री चेरो ने बताया कि वित मंत्री इस मामले को गंभीरता से लिया और जल्द ही मरम्मत कराने का भरोसा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










