डीप बोरिंग होने से ग्रामीणों की पेयजल की समस्या होगी दूर: धीरज कुमार

Updated:
विज्ञापन
चांपी गांव में डीप बोरिंग के दौरान उपस्थित ग्रामीण तथा सांसद प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

चांपी गांव में डीप बोरिंग के दौरान उपस्थित ग्रामीण तथा सांसद प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

सतबरवा के चांपी गांव में सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से डीप बोरिंग का कार्य पूरा हुआ, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन

सतबरवा: प्रखंड क्षेत्र के पंचायत रेवारातु के सुदूरवर्ती गांव चांपी में चतरा संसदीय क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के द्वारा डीप बोरिंग करवाया गया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. सांसद धीरज कुमार तथा अनिल सिंह ने बताया कि चांपी गांव प्रखंड मुख्यालय से करीब 8 किमी की दूरी पर स्थित है जो काफी सुदूरवर्ती के अलावा पहाड़ी इलाका है जहां अधिकतर आदिवासी समाज के लोग रहते हैं.

काफी दिनों से पेयजल को लेकर दर्जनों घरों के ग्रामीणों को काफी दिनों से पेयजल का परेशानी हो रहा था. जिसका शिकायत क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों के द्वारा सांसद कालीचरण सिंह से की गई थी. जिस पर अमल करते हुए सांसद अनिल सिंह ने डीप बोरिंग करवाने का कार्य किया है, जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी है.

उन्होंने कहा कि बोरिंग होने के बाद ग्रामीणों को पानी की समस्या को लेकर परेशानी दूर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि सांसद कालीचरण सिंह लगातार जनहित से जुड़े समस्याओं को समाधान कर रहे हैं ,जिससे ग्रामीणों को सहूलियत हो रही है.

कई ग्रामीण बोरिंग होने पर सांसद के प्रति आभार प्रकट किया.इस मौके पर अगहन सिंह, दामोदर सिंह, बिरेंद्र सिंह, जमुना सिंह, फिरंगी सिंह, अनिता देवी, बसंती देवी,फुलमति कुंवर, सुनिता देवी,विशुन सिंह,किरण देवी समेत कई लोग मौजूद थे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola