दिनदहाड़े रेलकर्मी के घर चोरी, 10 लाख के गहने और 40 हजार रुपए नकद ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
टूटा हुआ अलमीरा में बिखरा हुआ सामान | Prabhat Khabar Network

चोरी के बाद बिखरे हुए सामान | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर के नई मोहल्ला में महिला रेलकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी हुई है. चोरों ने 10 लाख के गहने और 40 हजार नकद उड़ा लिए है. मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर (पलामू): शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला में शनिवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई. चोरों ने डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत महिला रेलकर्मी सरिता कुमारी के घर से करीब 10 लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए. पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों को स्कूल भेजकर ड्यूटी के लिए डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन गई थी. जहां वह बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं.

दोपहर करीब दो बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. घर के अंदर दोनों अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे और उनमें रखे गहने और नकदी गायब थे. चोरी हुए सामानों में तीन जोड़ी पायल, दो जोड़ी बाला, सोने का टीका, नथिया, दो पीस जितिया, दो मंगलसूत्र, कान का टॉप समेत अन्य आभूषण और 40 हजार रुपए नकद शामिल हैं. घटना के संबंध में सरिता कुमारी ने शहर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पीड़िता ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन में कार्यरत हैं. वह अपने दो बच्चों के साथ नई मोहल्ला स्थित अनिल अग्रवाल के मकान में किराए पर रहती हैं. थाने में दिए आवेदन में उन्होंने मकान मालिक के इलेक्ट्रिशियन समेत कुछ अन्य लोगों पर संदेह जताया है. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola