गीत प्रतियोगिता झलक 2026 आयोजन का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
गीत प्रतियोगिता झलक 2026 आयोजन का निर्णय

गीत प्रतियोगिता झलक 2026 आयोजन का निर्णय

विज्ञापन

मेदिनीनगर. झारखंड मुक्ति मोर्चा की पलामू जिला इकाई ने गीत प्रतियोगिता झलक 2026 के आयोजन का निर्णय लिया है. बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस में झामुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गयी है. गायिका लता मंगेशकर की याद में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी गायिका लता मंगेशकर के गीतों को प्रस्तुत करेंगे. पलामू में यह पहला अवसर है, जब कोई राजनीतिक दल की देखरेख में संगीत कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. बताया गया कि 14 मार्च को पहला व 15 मार्च को दूसरा ऑडिशन होगा. इसमें चयनित प्रतिभागी 22 मार्च को फाइनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता को सफल बनाने की जिम्मेवारी कलाकार सुमित भट्टाचार्य, अमर सहाय, अश्विनी सिंह व बबलू चावला को सौंपा गया. झामुमो के अविनाश देव व सन्नू सिद्दीकी कार्यक्रम का मॉनिटरिंग करेंगे. मौके पर सुमित भट्टाचार्य, अमर सहाय सहित कई कलाकार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola