धूमधाम से रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
धूमधाम से रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने का निर्णय

धूमधाम से रामनवमी पूजा महोत्सव मनाने का निर्णय

विज्ञापन

मेदिनीनगर. गुरुवार को शहर के बारालोटा वार्ड संख्या छह स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार तिवारी ने की. बैठक में रामनवमी पूजा महोत्सव के आयोजन को लेकर विचार किया गया. तय किया गया कि पंचमुखी हनुमान मंदिर संघ द्वारा धूमधाम श्रीरामनवमी पूजा महोत्सव मनाया जायेगा. मंदिर में विशेष रूप से पूजा अनुष्ठान होगा. 25 मार्च को दोपहर दो बजे से महाप्रसाद वितरण किया जायेगा. 27 मार्च की सुबह नौ बजे से मंदिर में 12 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू होगा. बैठक में सत्येंद्र तिवारी, संतोष तिवारी, अनुज तिवारी, सोनू तिवारी, गोविन्दा तिवारी, टिंकू तिवारी, मंदिर के पुजारी अजय शुक्ला, अरूण उर्फ अकलू तिवारी,मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार तिवारी सहित कई लोग शामिल हुए.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola