ePaper

संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका

Updated at : 29 Apr 2024 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव, हत्या की आशंका

पुलिस की गाड़ी की चाबी छीन ली व शव को अस्पताल से उठा कर ले गये.

विज्ञापन

छतरपुर.

थाना क्षेत्र के मसिहानी गांव के संजय डोम का शव मंदेया गांव के समीप सड़क किनारे से संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया गया. परिजनों ने गोली मार कर हत्या की आशंका जतायी है. परिजनों के अनुसार संजय टेंपा गांव में नया घर बना रहा था. घर के रंग रोगन के लिए छतरपुर से पेंट लेकर अपनी मोपेड से लौट रहा था. इस बीच उसकी हत्या कर दी गयी. मंदेया गांव के समीप वह संदिग्ध हालत में देखा गया था. इसके बाद उसे घायल समझ अनुमंडलीय अस्पताल ले आये. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में कर छानबीन कर ही रही थी कि मृतक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. पुलिस की गाड़ी की चाबी छीन ली व शव को अस्पता से उठा कर ले गये. कुछ लोगों ने बताया कि संजय की अज्ञात वाहन के धक्के से मौत हुई है. इस पर परिजनों का कहना था कि वाहन से धक्का लगता, तो उसे कई जगह चोट लगती. लेकिन उसके सिर के पीछे गर्दन के पास गोली लगने जैसा छिद्र है. उन्हें आशंका है कि किसी ने आपसी रंजिश के कारण संजय की गोली मारकर हत्या की है. इधर, शव को परिजनों द्वारा ले भागने की सूचना पर थाना प्रभारी राजेश रंजन मृतक के घर पहुंचे. परिजनों को समझा कर शव को थाना ले आये. बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का मामला लगता है. क्योंकि गोली मारी जाती, तो सिर में दोनों ओर होल होता, पर ऐसा नहीं है. पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola