डीसी पहुंचे हुसैनाबाद के एकौनी गांव,अनाथ बच्चों के स्थिति का लिया जायजा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 16 May 2026 9:58 PM

विज्ञापन

डीसी पहुंचे हुसैनाबाद के एकौनी गांव,अनाथ बच्चों के स्थिति का लिया जायजा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुसैनाबाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत शनिवार को हुसैनाबाद प्रखंड के एकौनी गांव पहुंचे. तीन अनाथ बच्चों से मुलाकात की. चार वर्ष पूर्व बच्चे माता-पिता को खो चुके है. डीसी ने उनकी स्थिति का जायजा लिया. खाने, रहने व अन्य चीजों के बारे में जानकारी ली. डीसी ने बच्चों को हौसला बढ़ाया. उन्होंने अधिकारियों को तत्काल बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से जोड़ने तथा पारिवारिक लाभ योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया.साथ ही राशन कार्ड में दो बच्चों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी करने को कहा. बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में पहल करते हुए डीसीने अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि भविष्य में रजिस्ट्री डीड के माध्यम से बच्चों को उनकी पैतृक संपत्ति में विधिवत हिस्सेदारी सुनिश्चित करायी जाये. परिजनों ने डीसी को बताया कि बच्चों के माता-पिता की मौत के बाद अभी तक उनका मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन सका है. डीसी ने नाराजगी जताते हुए बीडीओ सुनील वर्मा को अविलंब मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बच्चों को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ तत्काल मिलना चाहिए.डीसी ने बच्चों को अपना मोबाइल नंबर भी दिया. उन्होंने कहा कि जब भी किसी चीज की जरूरत लगे या कोई परेशानी हो, सीधे मुझे फोन करना. मौके पर प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, बीडीओ सुनील वर्मा सहित जिले के कई आला अधिकारी मौजूद थे. सामाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री को कराया था अवगत जिला प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से गांव में खुशी का माहौल है. मालूम हो कि जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर लोटनियां पंचायत के सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इन बच्चों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया था. माता-पिता के निधन के बाद तीनों बच्चे अपने वृद्ध दादा के सहारे जी रहे थे. उन्हें शिक्षा और पेट पालने में भारी कठिनाई हो रही थी. मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पलामू डीसी को जांच कर बच्चों को बेहतर शिक्षा व सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया. जिला प्रशासन के इस पहल पर पंचायत के मुखिया विनोद कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुमार शर्मा और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है. अनुमंडलीय अस्पताल का किया निरीक्षण एकौनी गांव से वापसी के दौरान डीसी ने हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल का निरीक्षण भी किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की व्यवस्था देखी और स्वास्थ्य उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार रवि को कई निर्देश दिया .डीसी ने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को हर हाल में बेहतर और मुफ्त चिकित्सा सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola