बिहार के दो युवकों को देसी कट्टे के साथ रील बनाने का शौक पड़ा महंगा, प्रेमिका से मिलने के पहले झारखंड पुलिस ने दबोचा

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी
Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले के दो युवकों को देसी कट्टे के साथ रील बनाने का शौक महंगा पड़ गया. झारखंड की पलामू पुलिस ने उन्हें उस वक्त दबोच लिया, जब वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उनके पास से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस और बाइक जब्त कर ली. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
Crime News: हुसैनाबाद (पलामू), नौशाद-झारखंड के पलामू जिले की हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क की उत्तर कोयल नहर के पास देसी कट्टा के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक बिहार के औरंगाबाद जिले के माली थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के हैं. इनमें अरुण राम का पुत्र सुमेर कुमार और धनराज बैठा का पुत्र रविकांत कुमार शामिल हैं. वे अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे. देसी कट्टे के साथ वे रील बनाते हैं. हुसैनाबाद थाना प्रभारी सोनू कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसआई मुकेश सिंह और बीरेंद्र मेहता मौजूद थे.
वाहन चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़े अपराधी
पलामू के हुसैनाबाद थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पर चलाया जा रहा था. इसी क्रम में जपला की ओर से बाइक (बीआर26एक्स 5797) पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे. वे पुलिस को देखते ही भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. सुमेर कुमार के पास से देसी कट्टा और रविकांत के पॉकेट से एक जिंदा कारतूस और दो स्मार्ट फोन बरामद किए गए. पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियों ने बताया कि वे दोनों अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहे थे. वे देसी कट्टा के साथ मोबाइल पर रील बनाते हैं. पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत मेदिनीनगर भेज दिया है.
ये भी पढ़ें: रांची में 1 अगस्त से जमीन-फ्लैट खरीदना होगा महंगा, कीमतों में 12% तक बढ़ोतरी संभव
वाहन चेकिंग अभियान में ये थे शामिल
थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में हुसैनाबाद थाना के एएसआई कलिका राम, आरक्षी विकास राम, हरेंद्र राम, रमेश कुमार, उदय कुमार, अमरेश कुमार पासवान, रवींद्र सिंह, सुरेंद्र पाल शामिल थे.
ये भी पढ़ें: बच्चे को स्कूल पहुंचाने जा रहे पिता को बस ने कुचला, मौके पर हुई मौत, बच्चा घायल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




