Corona Vaccine Update Palamu : 45 व उससे ज्यादा उम्रवाले पुलिस कर्मियों ने नहीं ली वैक्सीन तो जल्दी करें, वरना रुक सकता है वेतन

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Apr 2021 2:15 PM

विज्ञापन

जो अभी तक यह मानकर चल रहे थे कि अभी नहीं बाद में ही टीका ले लेंगे. लेकिन वैसे लोगों को लग रहा है कि वैक्सीन लेना जरूरी है. इसलिए रविवार को कई टीका केंद्रों पर पुलिस कर्मी वैक्सीन लेने पहुंचे. इस संबंध में एसपी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लेना जरूरी है. न सिर्फ पुलिस कर्मी बल्कि सभी लोग जो इसके पात्र हैं उन्हें आगे आकर कोरोना का टीका लेना चाहिए.

विज्ञापन

Jharkhand News, Palamu News : पलामू : पलामू में कार्यरत वैसे पुलिस कर्मी जिनकी उम्र 45 प्लस है. यदि उनलोगों ने कोरोना का टीका नहीं लिया है तो मुश्किल बढ़ सकती है. हो सकती है कि इस वजह से उनका वेतन भी रुक जाये. हालांकि अभी तक इसे लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ है. लेकिन पलामू के पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने रविवार को वैक्सीन लेने वाले पुलिस कर्मियों की सूची मांगी है. थानावार इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है. एसपी द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद वैसे पुलिस कर्मी भी गंभीर हुए हैं.

जो अभी तक यह मानकर चल रहे थे कि अभी नहीं बाद में ही टीका ले लेंगे. लेकिन वैसे लोगों को लग रहा है कि वैक्सीन लेना जरूरी है. इसलिए रविवार को कई टीका केंद्रों पर पुलिस कर्मी वैक्सीन लेने पहुंचे. इस संबंध में एसपी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीका लेना जरूरी है. न सिर्फ पुलिस कर्मी बल्कि सभी लोग जो इसके पात्र हैं उन्हें आगे आकर कोरोना का टीका लेना चाहिए.

यह जरूरी है. उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की सूची मांगी गयी है. ताकि पता चले कि कितने पुलिस कर्मियों ने अभी तक टीका लिया है. सबको कहा गया है कि टीका ले लें. सूची आने के बाद इस मामले में आगे के बारे में सोचा जायेगा. मालूम हो कि कोरोना की पहले लहर में पलामू में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी कोरोना से संक्रमित हुए थे. इसलिए कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस कर्मियों को टीका लगवाने पर जोर दिया जा रहा है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola