सुख-सुविधाओं का सीमित उपयोग कर प्रदूषण नियंत्रण करने की जरूरत
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

सुख-सुविधाओं का सीमित उपयोग कर प्रदूषण नियंत्रण करने की जरूरत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, छतरपुर
छतरपुर क्षेत्र में वन संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के तहत आयोजित वन राखी मूवमेंट की स्वर्ण जयंती समारोह अत्यंत प्रेरणादायक रहा. इस आंदोलन के 50 वर्ष पूरे होने पर डॉ. कौशल किशोर जायसवाल और डाली पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन, राष्ट्रगान और पर्यावरण धर्म की प्रार्थना से हुआ. इसके बाद अतिथियों ने बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
पर्यावरण धर्म मानव जीवन का असली आधार हैं
डॉ. जायसवाल ने कहा कि वन राखी आंदोलन और पर्यावरण धर्म मानव जीवन का असली आधार हैं तथा आधुनिक सुख-सुविधाओं का सीमित उपयोग कर प्रदूषण कम करना आवश्यक है. पूनम जायसवाल ने लोगों से पौधों को बच्चों की तरह लगाकर उनकी देखभाल करने का आग्रह किया.प्रभात फेरी निकाल कटाई रोकने का आह्वान
करीब 10 गांवों से आये 500 कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकालकर वनों की अंधाधुंध कटाई रोकने का आह्वान किया और वृक्षों पर राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया. पर्यावरण क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया. पुरुष पर्यावरण प्रेमियों को डॉ. जायसवाल ने तथा महिला पर्यावरण प्रेमियों को पूनम जायसवाल ने फलदार पौधे और अंगवस्त्र भेंट कर प्रोत्साहित किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










