पनशाला खोलने के लिए नि:शुल्क घड़ा उपलब्ध करायेगा माटी कला बोर्ड : अविनाश देव

Updated:
विज्ञापन
पनशाला खोलने के लिए नि:शुल्क घड़ा उपलब्ध करायेगा माटी कला बोर्ड : अविनाश देव

भीषण गर्मी व लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. भीषण गर्मी व लगातार बढ़ते तापमान के बीच आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. ऐसे कठिन समय में राहगीरों की प्यास बुझाने व समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड माटी कला बोर्ड सदस्य सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने सराहनीय पहल की है. उन्होंने घोषणा की है कि पलामू जिले में जो भी व्यक्ति, सामाजिक संस्था, युवा संगठन, व्यापारी या समाजसेवी अपने क्षेत्र में पनशाला खोलना चाहते हैं. उन्हें नि:शुल्क मिट्टी के घड़ा उपलब्ध कराया जायेगा. कहा कि इच्छुक लोग मेदिनीनगर स्थित माटी कला बोर्ड कार्यालय पहुंचकर नि:शुल्क मिट्टी का घड़ा ले सकते हैं. इस पहल का उद्देश्य केवल गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाना ही नहीं, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदना व मानवता की भावना को मजबूत करना भी है. कहा कि भीषण गर्मी में राह चलते लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना बड़ी जनसेवा है. चौक-चौराहे, बाजार व सार्वजनिक स्थल पर एक-एक पनशाला खुलने से हजारों लोगों को शीतल पेयजल पीने के लिए मिलेगा. मिट्टी के घड़ों का उपयोग स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है. क्योंकि इसमें रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा व शुद्ध बना रहता है. इससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola