यीशु के सात वाणियों का मसीहियों ने किया चिंतन

Updated:
विज्ञापन
यीशु के सात वाणियों का मसीहियों ने किया चिंतन

यीशु के सात वाणियों का मसीहियों ने किया चिंतन

विज्ञापन

प्रतिनिधि,मेदिनीनगर

शहर के यूनियन चर्च व रेड़मा के सीएनआई चर्च में शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया गया. इस अवसर पर मसीही विश्वासियों ने विशेष आराधना, क्रूस उपासना व प्रार्थना किया.यूनियन चर्च में पादरी प्रभु रंजन मसीह की देखरेख में प्रार्थना सभा व क्रूस उपासना की धर्म विधि पूरा किया गया. मसीही विश्वासियों ने यीशु मसीह के क्रूस बलिदान की घटना को याद किया. क्रूस रास्ता उपासना के दौरान विश्वासियों ने यीशु के अंतिम सात वाणियों पर चिंतन मनन किया.इस दौरान क्रूस वाणियों का पाठ हुआ.पुष्पा कुजूर प्रथम, सुमन टोप्पो द्वितीय, प्रभु रंजन मसीह तृतीय, अभिषेक मसीह चतुर्थ, करुणा तिर्की पांचवा, किंडा तिर्की छठा एवं शशि मिंज सातवां क्रूस वाणी का पाठ किया. मसीही विश्वासियों ने प्रभु यीशु के त्याग, बलिदान को याद करते हुए प्रार्थना किया. पादरी श्री मसीह ने कहा कि मानव जाति के कल्याण के लिए प्रभु यीशु ने बलिदान दिया है. उनके संदेशों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए. मौके पर डॉ डोरा, डॉ नीलम होरो, नीलय विलसन, सौरभ, अनिल, सलोमन यासमिन, उतम, बबली सहित कई विश्वासी मौजूद थे. इधर रेड़मा के सीएनआइ चर्च में पादरी जकरियस तिर्की के देखरेख में चर्च आराधना व क्रूस उपासना किया गया. प्रभु यीशु के क्रूस रास्ता के सफर के दौरान यातनाओं को याद करते हुए मसीही विश्वासियों ने क्षमा याचना किया. जकरियस तिर्की, सुनील तिर्की सहित कई लोगों ने क्रूस वाणी का पाठ किया और उस पर चिंतन मनन किया. मौके पर हिरामणि तिर्की, अनुकरण तिर्की, निदान गिद्धि, पावेला तिर्की, पवन नाग, लोरेंस कुजुर, सुशीला मिंज, नेहा गुंजन तिर्की, मणि प्रकाश तिर्की सहित कई विश्वासी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola