अफीम की खेती पर रोक के लिए चला अभियान

Updated:
विज्ञापन
अफीम की खेती पर रोक के लिए चला अभियान

अफीम की खेती पर रोक के लिए चला अभियान

विज्ञापन

मेदिनीनगर. अफीम की खेती पर रोक लगाने के उद्देश्य से पलामू पुलिस सघन अभियान चला रही है. पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन के निर्देश के आलोक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस यह अभियान चला रही है. पांकी थाना क्षेत्र के कसमार गांव के जंगली इलाके में वन भूमि पर लगायी गयी अफीम की फसल को नष्ट किया. बताया जाता है कि करीब छह एकड़ भूमि पर अफीम की फसल लगायी गयी थी. पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए फसल को नष्ट किया. एसपी ने बताया कि अफीम की खेती करने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है. इसके बाद उनके खिलाफ वन अधिनियम के तहत वन विभाग द्वारा मामला दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन मादक पदार्थों की बिक्री व खेती को रोकने के लिए कार्रवाई कर रही है. इस अभियान में पांकी थाना के पुअनि गोपाल कुमार राय, सअनि श्यामलाल यादव, रामनाथ मंडल, ताल पिकेट के पदाधिकारी सअनि सुनील सुभाष भेंगरा, पांकी थाना, ताल पिकेट के जवानों के अलावा वन विभाग की टीम शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola