नाबालिग से दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पिता ने दो मार्च को दर्ज करायी थी नामजद प्राथमिकी
विज्ञापन
हुसैनाबाद.
नाबालिग के साथ दुष्कर्म व मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 29 दिन के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. हुसैनाबाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो मार्च को नाबालिग के पिता ने राजकुमार व प्रिंस कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी. उन्होंने बताया कि नाबालिग शौच के लिए घर से निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. दोपहर में गांव की कुछ महिलाएं ने उसे अरहर की खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देखा. उसके नाक-कान से खून बह रहा था. गर्दन दुपट्टे से कसा हुआ था. उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वह करीब 25 दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच झूझती रही. उसके फर्द बयान के लिए पुलिस की टीम वाराणसी भी गयी. लेकिन उसके बोलने की स्थिति में नहीं रहने के कारण पुलिस लौट गयी. नाबालिग के वापस आने के बाद उसके बयान के अाधार पर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










