पुस्तक मेला के साहित्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

Updated:
विज्ञापन
पुस्तक मेला के साहित्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

पुस्तक मेला के साहित्य प्रेमियों की उमड़ी भीड़, जमकर हुई खरीदारी

विज्ञापन

प्रतिनिधि , मेदिनीनगर शहर के छह मुहान के समीप जिला स्कूल परिसर में समय इंडिया ट्रस्ट, नयी दिल्ली, पुस्तक मेला समिति (रजि.) एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन (प्राण), रांची द्वारा पुस्तक मेले का आयोजन किया गया. पूरे परिसर में साहित्य, कविता और संस्कृति का उत्सवी माहौल बना रहा. साहित्य प्रेमियों की भीड़ लगी रही और पुस्तकों की जमकर खरीदारी हुई. रविवार को कवि सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें ओजपूर्ण, भावपूर्ण और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने देशभक्ति, प्रेम, प्रकृति, सामाजिक विसंगतियों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित रचनाओं की प्रस्तुति दी. इसके अलावा रीना प्रेम दुबे, अंजनी कुमार दुबे, रमेश सिंह और जया लक्ष्मी ने हास्य-व्यंग्य, कविता और शेर-ओ-शायरी से सबका मन मोह लिया. आयोजन समिति ने अतिथियों एवं साहित्यकारों का स्वागत किया और समय इंडिया ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी चंद्र भूषण ने मंचासीन कवियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उन्होंने बताया कि सोमवार को मेले का औपचारिक समापन समारोह होगा. अंतिम दिन पुस्तक प्रेमियों के लिए मेला परिसर सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहेगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola